नई दिल्ली, मार्च 26 -- सीबीआई ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय साइबर ठगी और मानव तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मुंबई निवासी सुनील नेल्लाथु रामकृष्णन उर्फ 'कृष' को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह भारतीय नागरिकों को नौकरी के झांसे में फंसाकर म्यांमार के साइबर स्कैम केंद्रों में भेजने वाले गिरोह का प्रमुख सरगना है। जांच में सामने आया कि यह संगठित अंतर्राष्ट्रीय गिरोह लोगों को थाईलैंड में आकर्षक नौकरी का लालच देकर फंसाता था। इसके बाद पीड़ितों को दिल्ली से बैंकॉक ले जाया जाता और वहां से गुप्त रूप से म्यांमार के म्यावाडी क्षेत्र (विशेष रूप से केके पार्क) में स्थित साइबर ठगी केंद्रों में पहुंचा दिया जाता था। इन केंद्रों में पीड़ितों को जबरन 'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम, रोमांस फ्रॉड और क्रिप्टोकरेंसी निवेश जैसी ठगी गतिविधियों में शा...