लखीमपुरखीरी, मई 1 -- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भारत विकास परिषद शाखा छोटी काशी गोला द्वारा श्रमिकों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को अलीगंज रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने 40 श्रमिकों को अंग वस्त्र भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में परिषद की संरक्षिका एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने श्रमेव जयते के सिद्धांत को अपनाते हुए श्रमिकों का अभिवादन किया और उनके योगदान की सराहना की। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक बीडी वर्मा, परिषद अध्यक्ष अनुज खरे, सचिव मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष सुशील वर्मा, नीरज सक्सेना, राम सागर वर्मा, डॉ. योगेश कन्नौजिया, आदित्य कुमार पाण्डेय, आदर्श कुमार जायसवाल, गौरव गुप्ता, शैलेन्द्र वर्मा, विक्रम वर्मा सहित अन्य सदस्य मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.