अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी के निधन से शोक
बेगुसराय, अगस्त 21 -- बीहट। वॉलीबॉल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रतीश नायर के असामयिक निधन से खेलप्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। वॉलीबॉल खिलाड़ी रामानंद प्रसाद सिंह, नवभारत क्लब के अशोक कुमार सिंह,सुनील कुमार, सिंटू कुमार, लाल साहेब, अभिजीत कुमार, नंदन, हर्ष, प्रिंस, खेल शिक्षक अजय कुमार सिंह, वीरेन्द्र कुमार, फुलेना कुमार, कमल वत्स, धीरेन्द्र कुमार, संजीव कुमार समेत अन्य ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बतायी। नवभारत क्लब के लालसाहेब ने बताया कि रतीश नायर ने नवभारत क्लब बीहट से अपने वॉलीबॉल की शुरूआत की थी और वे पांच वर्षों तक इंडिया वॉलीबॉल टीम के कैप्टन रहे थे। वे केरल के निवासी थे। उनके पिता बरौनी खाद कारखाना में बतौर अभियंता कार्यरत थे। बीहट में वॉलीबॉल के संवर्द्धन में उनकी महती भूमिका थी। बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.