विकासनगर, जून 26 -- हरीश कंडारी अंतर्राष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन का आयोजन सेलाकुई स्थित होटल में किया गया। सम्मेलन में पछुवादून जिला कार्यकारिणी का गठन किया करते हुए हर्षदीप गुप्ता को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने बताया कि पूरे भारत में वैश्य समाज के 350 घटक हैं, जिसमें महावर, सिंघल, खंडेलवाल, गुप्ता, गर्ग, बंसल आदि शामिल हैं। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है वैश्य समाज को एक झंडे के नीचे लाना व एकता का परिचय देना। वैश्य समाज के विस्तार के लिए शुक्रवार को पछुआदून में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें हर्ष दीप गुप्ता को जिलाध्यक्ष, अशोक महावर जिला उपाध्यक्ष, अनुज बंसल जिला महामंत्री नामित किया गया। शरद गर्ग, योगेश गुप्ता जिला संरक्षक, संजय गर्ग जिला संगठन मंत्री, नीरज बंसल जिला सह संगठन मंत्री, पंकज महावर जिला मीडिय...