शामली, जून 16 -- शामली। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एवं लखनऊ उत्तर से विधायक डॉ. नीरज बोरा तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित वैष्णव के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष महेश गोयल की सहमति से आकाश गर्ग को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, शामली का युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं वैश्य समाज के लोगों ने आकाश गर्ग को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय होकर समाजहित एवं संगठन के विस्तार के लिए कार्य करेगा। नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष आकाश गर्ग ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के स...