देहरादून, मार्च 2 -- अंतर्राष्ट्रीय वेस्ट पिकर्स डे के अवसर पर हिलदारी एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में एमआरएफ सेंटर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 32 वेस्ट पीकर्स को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय वेस्ट पिकर्स डे के अवसर पर सोमवार को 32 वेस्ट पिकर्स को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही 28 एमआरएफ वर्कर्स को भी सम्मान प्रदान किया गया। कर्मियों को जैकेट एवं ग्लव्स भेंट किए गए, जबकि एमआरएफ कर्मचारियों को पहचान पत्र आईडी कार्ड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में पालिका अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह बिष्ट सहित एमआरएफ टीम से लोकेश, मोहन और राजेश मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.