बलरामपुर, अक्टूबर 1 -- बलरामपुर,संवाददाता। अपनों के तिरस्कार की पीड़ा लिए वृद्धाश्रम में बची जिंदगी गुजार रहे बुजुर्ग बुधवार को गले लगकर भावुक हुए। अंगवस्त्र पाने पर उनकी आंखे नम हो गईं। सिर पर हाथ फेरकर सभी को आशीर्वाद देते नजर आए। मौका था अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का। जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत कई सामाजसेवी इस खास दिवस पर अपनों से दूर रहने वाले इन बुजुर्गों के बीच पहुंचे थे। शहर के गौर रोड आबर में संचालित वृद्धाश्रम में पहुंचे जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ राहुल गुप्ता ने आश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंटकर मिठाई खिलाई। उनकी सेहत की जानकारी ली। कहा कि बच्चे बुढ़ापे की लाठी होते हैं। वह ऐसी संपत्ति होते हैं, जो संस्कारों से गढ़े जाते हैं, लेकिन बदलते दौर में यह पीढ़ी अपने बुजुर्गोँ को संभालने के बजाए उनका तिरस्कार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.