अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर ऑनलाइन जागरूकता प्रश्नोत्तरी आयोजित
भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीएन कॉलेज में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में एक ऑनलाइन जागरूकता प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस वर्ष की प्रतियोगिता का मुख्य विषय वन और अर्थव्यवस्था रखा गया था, जिसका उद्देश्य युवाओं को वनों के आर्थिक और पर्यावरणीय महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम की सराहना करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार ने अपने संदेश में कहा कि वन केवल पृथ्वी की जीवनधारा ही नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और सतत विकास के मजबूत आधार स्तंभ भी हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वनों का संरक्षण न केवल पर्यावरण की रक्षा के लिए, बल्कि मानव अस्तित्व और आर्थिक स्थिरता के लिए भी अनिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.