शाहजहांपुर, मार्च 7 -- सेंट मेरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की रंगोत्सव प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए छात्रा रोही सिंह ने ओवरऑल दूसरा एवं काव्या कुशवाहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार को प्रबंधक लाइजू एंटोनी व प्रधानाचार्य सिस्टर अविला के निर्देशन में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। शिक्षक मिस मेहर्बान व सूर्या प्रताप सिंह की देखरेख में छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रबंधक लाइजू एंटनी ने बताया कि स्कूल में कक्षा 7 की रोही सिंह ने पहला स्थान प्राप्त करने के साथ ही ओवरऑल दूसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि नर्सरी कक्षा की अर्पी, यूकेजी के शश्वत भारद्वाज, कक्षा एक की नव्या एवं कक्षा तीन की प्रिशा ने भी शानदार प्रदर्शन दिया। प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने बच...