देहरादून, मार्च 6 -- ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में 9 मार्च से शुरू होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव को लेकर विदेशी साधकों का पहुंचना शुरू हुआ। साधक स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में फिलहाल रुके हैं। शुक्रवार को कुछ विदेशी साधक तपोवन स्थित आनंद धाम में भारतीय वेशभूषा में भजन कीर्तन करते हुए भी नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...