मैनपुरी, मई 31 -- पतंजलि योग समिति की बैठक रविवार को बाईपास रोड स्थित टिल्लू लाला की गोदाम परिसर में हुई। बैठक में समिति के जिला प्रभारी डा. चंद्रमोहन सक्सेना ने कहा कि करहल कस्बा को चार भागों में बांटकर चारों दिशाओं में तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर लगाए जाएं। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जाए। उन्होंने कहा कि जन जागरण के लिए प्रभात फेरी, बाईक रैली एवं मोहल्लों में पत्रक वितरण किए जाएं। 21 जून को सामूहिक रूप से एक स्थान पर अधिक संख्या में एकत्रित होकर आसन प्राणायाम ध्यान आदि का अभ्यास करें। पतंजलि योग समिति के पश्चिम उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कुमार आर्य ने करहल के प्रत्येक ब्लॉक में योग समिति का पुनर्गठन करने का सुझाव दिया। यह भी पढ़ें- अररिया: पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में योगा...