हजारीबाग, जून 20 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को विभावि, योगसरिता व योगसंस्थान के संयुक्त तत्वाधान में योगाभ्यास कार्यक्रम के आयोजन किया जाएगा। इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है ।जिसमें कहा गया है कि विवि स्थित डिजिटल स्टूडियो से इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से प्रातः 8:30 बजे किया जाएगा। बताया गया है कि मुख्य अतिथि कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि सह विशेषज्ञ योग प्रशिक्षक योगसरिता, योगसंस्थान की सरिता शर्मा योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन करेंगी। डिजिटल कार्यक्रम के संबंध में बताया गया है कि अधिक से अधिक लोगों तक योग को पहुंचाने के उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- राजकीय महिला महाविद्यालय में योग महोत्सव का आयोजन यह तीन अलग-अलग स...