सराईकेला, जून 22 -- सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल मंडल कारा, वृद्धाश्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। व्यवहार न्यायालय में आयोजित योग कार्यक्रम में बीरेश कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, दीपक मलिक, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय, लूसी सोसेन टिग्गा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, तौसीफ मेराज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आशीष अग्रवाल, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी, धृति धैर्य, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सहित न्यायिक पदाधिकारियों और न्यायालय कर्मियों ने भाग लिय। योग प्रशिक्षक रूपेश पाथल ने योगाभ्यास और प्राणायाम कराया। वहीं मंडल कारा और वृद्धाश्रम में योग कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ...