अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन
बुलंदशहर, जून 22 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में रविवार को त्रिवेणी दत्त ब्रह्मचारी सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज में एक विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता कर योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में योग गुरु गिरिराज वाष्र्णेय ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों से नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लगाया योग शिविर इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.