अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मऊ महादेव घाट पर किया गया योगाभ्यास
मऊ, जून 20 -- मऊ, संवाददाता।नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डा.मणि भूषण तिवारी के नेतृत्व में आगामी 21 जून को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व शनिवार को मऊ महादेव घाट पर योगा का अभ्यास किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए आम लोगों ने भी श्रमदान किया तथा घाट की सफाई करते हुये स्वच्छता की प्रेरणा दी। इसी के साथ पालिका द्वारा कूड़े को घरों में ही चार अलग-अलग डस्टबिनों में एकत्र कर सफाई कर्मियों के हवाले किये जाने की अपील की गई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पूर्व होने वाले इस योगाभ्यास के अवसर पर अधिशासी अधिकारी डा.मणि भूषण तिवारी ने नागरिकों से योगाभ्यास के साथ-साथ स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की भी अपील की। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर भवन में होगा भव्य योग शिविर, तैयारियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.