जमशेदपुर, जून 21 -- जमशेदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल एवं पतंजलि योग पीठ के संयुक्त तत्वावधान में बीपीएम हाई स्कूल परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग आज विश्व स्तर पर स्वस्थ जीवन का प्रतीक बन चुका है। योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। यह भी पढ़ें- पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्...