अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सामूहिक योगाभ्यास
गोड्डा, जून 21 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोड्डा में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम है। यह भी पढ़ें- जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट इंग्लिश स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.