शामली, जून 22 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पालिका परिषद कांधला के प्रांगण में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। योग कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योग के महत्व तथा उसके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, तनावमुक्त और ऊर्जावान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ...