लखीमपुरखीरी, जून 21 -- निघासन, संवाददाता। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेता राज राजेश्वर सिंह ने अपने पैतृक आवास झंडी राजमहल प्रांगण में योग कार्यक्रम कराया। इसमें तमाम ग्रामीणों के अलावा अन्य लोगों ने यौगिक क्रियाएं कीं। यह भी पढ़ें- दुधवा टाइगर रिजर्व में एनसीसी कैडेटों ने किया योगयोगाभ्यास का महत्व आरएसएस के जिला सह शारीरिक प्रमुख रामनिवास ने योगाभ्यास कराते हुए विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए। उन्होंने शरीर के चुस्त-दुरुस्त रखने को सभी को योग का महत्व बताया। कहाकि योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। आज इसे विदेशों में भी लोग बड़ी संख्या में अपनाकर अपनी जीवनशैली तथा स्वास्थ्य सुधार रहे हैं। राज राजेश्वर सिंह ने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन ...