अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जेल सहित विभिन्न संस्थानों में कराया गया योगाभ्यास
हजारीबाग, जून 21 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कारा निरीक्षणालय, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग तथा दि आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार, आत्मसमर्पित नक्सली बंदी कारा, सम्प्रेक्षण गृह, वृद्धाश्रम एवं कर्जन ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों पर योग सत्र का आयोजन किया गया। दि आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी तथा विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय कारागार के काराधीक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद सुमन, कारापाल अंजय कुमार श्रीवास्तव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.