शामली, जून 22 -- शामली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह डॉ. अरविंद तयाल के आवास पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष की थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग के तहत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6.30 बजे हुआ। सुप्रसिद्ध योग प्रशिक्षक डॉ. श्रीपाल सिंह धामा ने उपस्थित चिकित्सकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव भी दूर होता है और व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है। इस अवसर पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मोनल बोहरा एवं सचिव डॉ. प्रियंका गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. एएस बोहरा, डॉ. प्रदीप गोयल, डॉ. अरविंद तयाल, डॉ. रवींद्र तोमर, डॉ. सुनील माहेश्वरी, डॉ. सुनील...