अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ले पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
अररिया, जून 14 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जोगबनी रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्रांगण में पतंजलि योग समिति जोगबनी एवं पतंजलि योग समिति विराटनगर (नेपाल) के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत और नेपाल के योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ पतंजलि योगशाला के संयोजक राजकुमार शाह एवं मुख्य अतिथि स्वामी विजयदेव जी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इसके पश्चात योग गुरु जितेंद्र पूर्वे ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुरूप उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- मानव उत्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.