उरई, जून 20 -- उरई। संवाददाता रविवार को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रेलवे प्र्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है। एक दिन पहले शनिवार को स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक के नेतृत्व में रेलवे पार्क में योग कार्यक्रम हुआ। इसमें योगाचार्य ने योग दिवस को लेकर योग रिहर्सल कराई। उन्होंने योग दिवस पर बढ़चढ़ कर सहभागिता दर्ज कराने का आहवान किया।रेलवे पार्क में आयोजित योग रिहर्सल कार्यक्रम का स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक ने शुभारंभ किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि आज प्री अभ्यास कराया गया है। इसमें 21 जून को होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम में रेल कर्मचारियों के साथ लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- इस बार कंपनी बाग में नहीं सोनकपुर स्टेडियम में होगा ...