अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज, सहार में दिया गया प्रशिक्षण
औरैया, जून 13 -- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को विकासखंड सहार में कॉमन योगा प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को योग की विभिन्न क्रियाओं एवं उनके लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कुशल योग प्रशिक्षिका रीता चंदेरिया (ऋतु) ने प्रशिक्षण प्रदान करते हुए बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' रखी गई है। उन्होंने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास करने पर जोर दिया। साथ ही विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया।प्रशिक्षिका यह भी पढ़ें- योग सप्ताह से पहले ब्लॉक कर्मियों को दिया गया कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.