बिजनौर, जून 20 -- बिजनौर। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नामित नोडल अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। डीएम ने योग दिवस की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की गौरवशाली योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को पूरी गरिमा, उत्साह और जनसहभागिता के साथ संपन्न कराया जाए। कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी प्रभावी माध्यम है। यह भी पढ़ें- योग दिवस को लेकर सीडीओ ने परखी निरीक्षण कर ...