अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
शाहजहांपुर, जून 12 -- शाहजहांपुर। डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने आगामी आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत नगर निगम के निर्माणाधीन नवीन भवन परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं निर्माण संबंधी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने संबंधित ठेकेदार से कार्यस्थल पर कार्यरत श्रमिकों की संख्या एवं निर्माण कार्य पूर्ण होने की समय-सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" थीम पर मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.