औरैया, अप्रैल 21 -- औरैया, संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में आयोजित मासिक शिविर के दौरान तिलक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं व विद्यालय परिवार को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक किया गया। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने सामूहिक सत्र में योग और संतुलित दिनचर्या के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षक और शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जिंदगी में अकेलेपन और तनाव का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में शिक्षकों का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि वे ही नई पीढ़ी के मार्गदर्शक होते हैं। यदि शिक्षक स्वस्थ रहेंगे, तभी छात्र-छात्राएं भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।शिविर यह भी पढ़ें- जैन कन्या इंटर कॉलेज के स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं का मार्गद...