अमरोहा, जून 21 -- अमरोहा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने योग कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। नगर से लेकर गांव तक आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने योग किया। योग कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न योग क्रियाएं कीं। जिलेभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। रविवार की सुबह जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अफसरों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इसके साथ ही स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने का संकल्प भी लिया। अमरोहा के मिनी स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपीसिडको के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वाईपी सिंह, अति विशिष्ट अतिथि आवास आयुक्त, उ०प्र० शासन/जिला नोडल अधिकारी बलकार सिंह, शिक्षक विधायक डा. हरि सिंह ढिल्लों, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगि...