अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी
बलिया, अगस्त 12 -- सुखपुरा। गौरीशंकर राय कन्या महाविद्यालय (करनई) में रेड रिबन क्लब की ओर से बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें युवाओं की सामाजिक भूमिका, नैतिक दायित्व, स्वास्थ्य जागरूकता तथा एड्स से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। महाविद्यालय के समाजशास्त्र प्रवक्ता डॉ. वीरेंद्र यादव एवं संस्कृत प्रवक्ता डॉ. आर. पी. तिवारी ने युवाओं के नैतिक कर्तव्यों और समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि युवा समाज की रीढ़ हैं और राष्ट्र के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। क्लब के समन्वयक डॉ. अखिलेश गुप्त ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की स्थापना, इसकी आवश्यकता, आई-स्कैन तथा एड्स के प्रति जागरूकता विषय पर विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.