औरैया, मार्च 3 -- अजीतमल, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को महिला योगासन अस्मिता डिस्ट्रिक्ट लीग का आयोजन अजीतमल में किया जाएगा। यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन औरैया के अध्यक्ष कृष्ण मोहन उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि खेल मंत्रालय भारत सरकार, योगासन भारत तथा उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के निर्देशानुसार प्रतियोगिता का आयोजन 8 मार्च को प्रात: 10 बजे से श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल परिसर में होगा। प्रतियोगिता में जनपद की बालिकाएं और महिलाएं अपने-अपने आयु वर्ग में योगासन का प्रदर्शन करेंगी। समापन अवसर पर विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार योगासन अस्मिता डिस्ट्रिक्ट लीग का उद्देश्य जनपद की बालिकाओं एवं महिलाओं को खेल के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.