सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट की महिला विंग द्वारा दिल्ली रोड स्थित ब्लड सेंटर में महिलाओं के लिए एक विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 55 महिलाओं ने रक्तदान किया। अनीता शर्मा (वरिष्ठ सलाहकार, मुख्य निकाय) एवं नीरु सिंह (वरिष्ठ संरक्षक, मुख्य निकाय) ने कहा कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब महिलाएं आगे बढ़कर रक्तदान करती हैं तो वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनती हैं। पूनम कम्बोज (उपाध्यक्ष, संगठन विंग) ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को रक्तदान से जोड़ना है और महिला दिवस पर आयोजित यह शिविर उसी दिशा में एक सार्थक पहल है। सोनिया कपूर (अध्यक्ष, महिला विंग) और नंदिनी बठला (उपाध्यक्ष, महिल...