प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को 'अस्मिता' (एचीविंग स्पोर्ट्स माइलस्टोन बाई इन्सपाइरिंग वूमेन थ्रू एक्शन) महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। माय भारत एवं खेल मंत्रालय की उप निदेशक जागृति पांडेय ने बताया कि यह आयोजन माय भारत एवं भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से कराया जा रहा है। इसमें तीन आयु वर्गों में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ के साथ रस्साकशी की स्पर्धा होगी। इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 9415437312 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.