घाटशिला, मार्च 9 -- जादूगोड़ा, संवाददाता । जादूगोड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ग्रुप केंद्र, जमशेदपुर की महिलाओं तथा महिला कर्मियों ने उत्साह से भाग लिया। क्षेत्रीय कावा प्रमुख रेणू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर तथा केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें संगीत, नृत्य व म्यूजिकल चेयर आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने हस्तशिल्प में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान विशेष प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए गए। क्षेत्रीय कावा प्रमुख ने समाज के निर्माण में नारी के अहम योगदान पर चर्चा की। कहा कि नारी तो खुद अर्ध नारेश्वर का रूप है। उसके अंदर तो स्वयं ईश्वर का वास होता है। इस महिला दिवस पर हमें नारी के गौरव और गर...