मुंगेर, मार्च 9 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को केशोपुर स्थित प्रकाश पैलेस में एआईएमएसएस के तत्वावधान में विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजश्री और रंजना ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के रूप में महिला चिकित्सक डॉ. नेहा उपस्थित थीं। बैंक कर्मी रतनमाला ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. नेहा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनकर अपनी प्रतिभा को विकसित करना चाहिए, ताकि वे समाज के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। संचालन राजश्री ने करते हुए कहा कि ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.