रामपुर, मार्च 5 -- रामपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अस्मिता एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा। माई भारत, रामपुर के उपनिदेशक माहे आलम ने 8 मार्च को प्रात: 9:30 बजे से शहीद-ए-आजम स्टेडियम, बमनपुरी में प्रतियोगिता का आयोजिन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन आयु वर्गों में किया जाएगा, जिनमें अंडर-13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल हैं। इन आयु वर्गों के माध्यम से विभिन्न आयु समूहों की बालिकाओं और महिलाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.