कोडरमा, मार्च 8 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। महिला दिवस पर पतंजलि हरिद्वार के तत्वावधान में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा राजगढ़िया रोड स्थित मोदी धर्मशाला में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को योग से जोड़कर एक स्वस्थ, सशक्त और संस्कारवान समाज का निर्माण करना बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी सदस्य कलावती देवी ने की, जबकि संचालन जिला प्रभारी चंद्रलता बर्णवाल ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला दिवस को उत्साह और उमंग के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.