औरंगाबाद, मार्च 12 -- नगर पंचायत रफीगंज कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सफाई कर्मियों, महिला वार्ड पार्षदों तथा महिला कार्यालय कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर महिला सफाई कर्मियों और महिला कार्यालय कर्मियों को कार्यपालक पदाधिकारी मैमून निशा, मुख्य पार्षद मिरिख दरखंशा तथा उप मुख्य पार्षद आरती देवी ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और नेतृत्व के क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में मैनेजर गुलरेज इकराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.