लातेहार, मार्च 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन के बैनर तले सरहुल मैदान चंदवा में महिला सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पार्वती देवी ने की, जबकि संचालन सविता देवी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद साहू ने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं होतीं, बल्कि उन्हें अपनी शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है। महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं का अधिकार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। समाज महिलाओं के बिना अधूरा है, इसलिए उनके सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने सरकार के बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ नारे को धरातल पर उतारने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आज भी कई महिलाएं दहेज प्रथा, शोषण और अत्याचार की शिकार हो रही हैं। इन कुरीतियों को समाप्त करने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.