जमशेदपुर, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पतंजलि योग केंद्र द्वारा सीतारामडेरा सामुदायिक भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा महिलाओं को भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा दास साहू थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव शंकर सिंह तथा समाजसेवी पप्पू सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों न...