रामगढ़, मार्च 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) रामगढ़ की ओर से जिला समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस रीता सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला सहित जिले के सभी प्रखंडों से सखी मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं। शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। इससे पूर्व अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग की ओर से तैयार महिला सशक्तिकरण से संबंधित वीडियो प्रदर्शित हुआ। इ...