मुंगेर, मार्च 9 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमालपुर शहर में महिलाओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने एक-दूसरे को फूल और उपहार देकर सम्मानित किया तथा नारी शक्ति और एकजुटता का संदेश दिया। खासकर मॉडल स्टेशन जमालपुर में कार्यरत महिला कर्मचारियों और महिला रेलकर्मियों ने आपस में शुभकामनाएं देकर इस दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। यहां रेल टीटीई महिला रेलकर्मी, कैरेज व वैगन व स्टेशन की महिला स्टॉफ ने महिलाओं के मान-सम्मान पर जोर दिया, तथा कहा कि महिलाओं को पारिवारिक, सामाजिक स्तर पर पुरूष के मुकाबले में बराबर भागीदारी की जरूरत है।इधर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस रविवार होने के पूर्व शनिवार को ही रेल इंजन कारखाना जमालपुर स्थित पुस्तकालय परिसर में समारोहपूर्वक मनाया गया। मौके पर ईस्टर्न र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.