फिरोजाबाद, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में जसराना के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगोष्ठी, रैली एवं चित्रकला, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन, भाषण, गीत, कविता, अभिनय, विद्यालय साज-सज्जा प्रतियोगिता हुई। इसके साथ स्टॉल लगाने, वाद विवाद प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। प्राथमिक विद्यालय जसराना द्वितीय पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व एआरपी सुमन राजपूत ने कहा कि शिक्षित होकर बेटियां सभी क्षेत्र में आगे बढ़ें तथा समाज को नई दिशा दें। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को खंड शिक्षाधिकारी जसराना भूपेंद्र सिंह ने कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बालिका शिक्षा एवं सुरक्षा, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव तथा अंधविश्वास आदि विषयों पर जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.