कटिहार, मार्च 9 -- कटिहार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, कटिहार के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज राय, विधायक निशा सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष शोभा जायसवाल उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित मातृशक्ति का अभिनंदन किया। इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाशाली युवतियों एवं महिला खिलाड़ियों को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिला खिलाड़ियों में वैभवी सिंह, सौम्या सिंह, पुष्पा सिंह, साक्षी कुमारी, सुमन कुमारी, शर्मन कुमारी, भारती कुमारी, दिव्या कुमारी, मीनू सिंह, स्वेता राय, नीलू ...