मऊ, मार्च 6 -- मऊ, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से माय भारत अस्मिता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान राशी मिश्रा उप-निदेशक मेरा युवा भारत मऊ ने बताया कि यह कार्यक्रम आठ मार्च की सुबह नौ बजे से डा.भीमराव आम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य रूप से एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी। जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए टग ऑफ वार सहित विभिन्न फन स्पोर्ट्स गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उप-निदेशक राशी मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में 13 वर्ष से कम, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की...