बिजनौर, मार्च 9 -- धामपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को गांधी नारी कल्याण समिति की सभी महिलाओं ने धूमधाम के साथ उत्सव के रूप में मनाया। संस्था सचिव नीरा गोयल के आवास पर समय की पाबंद महिलाओं ने समय पर पहुंच कर लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कार प्राप्त किए। संस्था की ओर से नारी शक्ति का सम्मान करते हुए सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। महिला सम्मान पर विनोद शर्मा, नीरा गोयल, माला देवी और सुनीता नंदा ने अपना अपना काव्य पाठ किया। रजनी अग्रवाल, कंचन शर्मा ने महिलाओं की स्थिति पर विचार व्यक्त किये। नीरजा सिंह ने वर्तमान समाज में व्याप्त समस्याएं और नारी की भूमिका पर प्रकाश डाला कर कविता पाठ किया। महिला दिवस से संबंधित प्रतियोगितात्मक दो खेलों का आयोजन किया गया। मनोरंजक कार्यक्रम में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ साथ होली की उमंगित तरंगों ...