संभल, मार्च 7 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आराध्या वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में फव्वारा चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित कर नारी शक्ति का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजित काव्य संध्या में प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. दुर्गा टंडन ने अपनी काव्य प्रस्तुति के माध्यम से नारी जागरण का संदेश देते हुए मैं साधारण से दिखती नारी की महिमा गाती हूं शीर्षक गीत सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रैना शर्मा भीख से सीख कार्यक्रम संचालिका, योजना गुप्ता, चेतना शिक्षिका, डॉ. गौरी वाष्णेय, डॉ. सोना मल्होत्रा, शर्मिला उपाध्याय (एनएसएस प्रभारी तथा तूलिका बरनवाल बैंकर आदि को सम्मानित प्रमुख रूप से शामिल...