सराईकेला, मार्च 12 -- खरसावां,संवाददाता। कुचाई स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर झारखंड स्टेट लाइवलीहड प्रमोशन सोसायटी ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोना राम बोदरा, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, प्रमुख गुड्डी देवी, जिप सदस्य झिगी हेंब्रम, उप प्रमुख सुखदेव सरदार, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुखिया लुदरी हेंब्रम, मुखिया करम सिंह मुंडा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नारी का मान-सम्मान, अधिकार व महिला सशक्तीकरण पर बल देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत, महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। मौके पर बोदरा ने कहा कि देश के विकास में ...