हाजीपुर, मार्च 7 -- हाजीपुर। निज संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर बालिकाओं की साइकिल रैली निकल गई। इस रैली का उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा तथा लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, वैशाली द्वारा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में शामिल बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला अधिकार, शिक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों को आम जनमानस तक पहुंचाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने अपने संदेश में कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं और बालिकाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा,स्वास्थ्य और समान अवसर के माध्यम से ही महिलाएं अपने जीवन में आगे बढ़ सकती हैं और समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं...