भागलपुर, मार्च 9 -- प्रखंड के दुबौली गांव स्थित मां केसरी दुर्गा राजकीय हॉस्पिटल के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कहलगांव की बीके पूजा ने की। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 500 महिलाओं ने हिस्सा लेकर यह संदेश दिया कि यदि उन्हें अवसर मिले, तो वे अपने हक, अधिकार और सुरक्षा की व्यवस्था स्वयं कर सकती हैं। प्रमुख रश्मि कुमारी, किरण दुबे, लक्ष्मी दुबे, अंजलि देवी, पिंकी आदि दर्जनों महिलाओं ने भी अपने-अपने विचार रखे। दूसरी तरफ महिला दिवस पर प्यालापुर में विद्या लाइब्रेरी का शुभारंभ महंत आचार्य माई महाराज, बीके लीला आदि ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.