मुरादाबाद, मार्च 7 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सात महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में खेल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एआरपी मोनिका गहलौत, एआरपी रूपा आर्य, शिखा गुप्ता, सोनिया चौहान, सपना चौहान, सोनी और नीतू चौहान को शिक्षा विभाग में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर गढ़ूवाला की छात्राएं अर्चना और नैना को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मनोज बोस, मारूफ अली (एआरपी डिलारी) तथा अरविंद कुमार (सहायक अध्यापक) की विशेष भूमिका रही। इस मौके पर मौजूद लोगों ने सभी...